Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़: राजीव भवन के बाहर कांग्रेसियों का बवाल.. अंदर मलिकार्जुन पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ले रहे थे

छत्तीसगढ़: राजीव भवन के बाहर कांग्रेसियों का बवाल.. अंदर मलिकार्जुन पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ले रहे थे

Share:

 

कांग्रेस भवन के बाहर बवाल: पालिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में शामिल होने से रोका गया, भीतर जाने पर अड़े कई बड़े नेता

छत्तीसगढ़/रायपुर। सात जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर थे । साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में बारिश के बावजूद भीड़ भरी जनसभा को संबोधित करने के बाद वो कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक लेने राजीव भवन पहुंचे। लेकिन वहां बवाल हो गया। राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं के भीतर जाने के बाद गेट बंद कर दिया गया। यहां तक की बैठक में पहुंचे PCC कार्यकारिणी के सदस्य को बाहर रोक दिया गया। जिससे सेवादल के सदस्य भड़क गए। इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ले रहे थे।

दरसअल, जनसभा को संबोधित करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक लेने राजीव भवन पहुंचे। लेकिन वरिष्ठ नेताओं के भीतर जाने के बाद राजीव भवन का गेट बंद कर दिया गया। भीतर प्रवेश करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में होड़ लगी थी। इसके साथ ही राजीव भवन पहुंचे विधायक द्वारिकाधीश यादव को भीतर जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद विधायक द्वारिकाधीश सेवादल के कार्यकर्ता पर भड़क गए। ये बवाल कुछ समय तक चला और फिर शांत हो गया। कई वरिष्ठ नेता तो वहां से चले गए।

Leave a Comment

latest news