Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » छत्तीसगढ़ » KORBA :पाली में भारी बारिश और बाढ़ में फंसे 17 ग्रामीण सुरक्षित बाहर निकाले गए

KORBA :पाली में भारी बारिश और बाढ़ में फंसे 17 ग्रामीण सुरक्षित बाहर निकाले गए

Share:

बाढ़ में फंसे ग्रामीणों ने प्रशासन की चेतावनी को नजरंदाज किया और मुसीबत में फंसे

छत्तीसगढ़/कोरबा 7 जुलाई 2025:के पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा एवं पोंडी के लब्दापारा में रविवार शाम अचानक आई भारी बारिश और बाढ़ में 17 ग्रामीण फंस गए। इनमें मासूम बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। जिला प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन की मुख्य बातें
– फंसे हुए लोगों की संख्या: 17 ग्रामीण, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।
– रेस्क्यू ऑपरेशन की अवधि: लगभग 10 घंटे।
– ऑपरेशन की शुरुआत: रविवार शाम।
– सुरक्षित बाहर निकालने का समय: सोमवार तड़के 3 बजे।
– शामिल टीमें: राजस्व विभाग पाली, थाना पाली, जिला आपदा प्रबंधन, नगर सेना कोरबा और राज्य आपदा टीम बिलासपुर।

प्रशासन की चेतावनी को किया था नजरंदाज

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पहले ही भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी मुनादी, मीडिया और अन्य माध्यमों से जारी की थी। ग्रामीणों को नदी-नालों के किनारे सतर्क रहने की सलाह दी गई थी, परंतु खेती-किसानी के कार्य में लगे ग्रामीणों ने इसे अनदेखा कर दिया। यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन प्रशासन की तत्परता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

प्रशासन की अपील
कलेक्टर अजीत वसंत ने ग्रामीणों से अपील की है कि आगामी दो महीनों तक भारी बारिश और बाढ़ की आशंका बनी हुई है। इसलिए सभी ग्रामीण सतर्क रहें और प्रशासन की चेतावनी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। खेती जरूरी है, लेकिन जान से बढ़कर कुछ नहीं ।

 

latest news