Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » राजनीति » कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे, कांग्रेस नेताओं ने गजेबाज के साथ किया स्वागत, जाने ‘किसान जवान संविधान’ जनसभा का उद्देश्य

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे, कांग्रेस नेताओं ने गजेबाज के साथ किया स्वागत, जाने ‘किसान जवान संविधान’ जनसभा का उद्देश्य

Share:

 

छत्तीसगढ़/रायपुर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। वे दोपहर में रायपुर पहुंचे, जहां माना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका गाजे-बाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया। खड़गे के साथ राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रायपुर पहुंचे.

सभा के मुख्य बिंदु
– *लक्षित भीड़*: 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट।
– सभा स्थल: साइंस कॉलेज मैदान रायपुर
अन्य कार्यक्रम*: खड़गे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक भी लेंगे ।

सभा का उद्देश्य:
▪️किसानों, जवानों और संविधान के ऊपर किये जा रहे प्रहार के विरोध में।
▪️देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर किये जा रहे हमलों के विरोध में।
▪️प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा पर सरकार की उदासीनता के विरोध में।
▪️किसानों के प्रदेश में डीएपी एवं खाद बीज की कमी और सरकार की लापरवाही के विरोध में।
▪️नक्सलवाद उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ।
▪️प्रदेश के अघोषित बिजली कटौती के विरोध में।
▪️छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा की लूट और बंदरबाट के खिलाफ बस्तर में लौह अयस्क की खदानों को निजी कंपनियों को देने के विरोध में और नगरनार के विनिवेशीकरण के खिलाफ।
▪️कोल उत्खनन के नाम पर जंगलों की बेतहाशा कटाई, हसदेव एवं तमनार के जंगल की कटाई के विरोध में।
▪️युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने और 10463 स्कूलों को बंद करने और 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त करने हजारों की संख्या में रसोइया और चौकीदार के पद समाप्त करने के विरोध में।
▪️प्रदेश में हो रही अवैध शराब की बिक्री और स्कूल बंद करने और शराब दुकाने खोलने के विरोध में।

सभा स्थल पर जलभराव की समस्या
सभा स्थल पर लगाए गए तीन बड़े डोम में पानी भर गया है और आम जनता के बैठने की जगह पर जलभराव हो गया है। पानी को निकालने की कोशिशें जारी हैं

Leave a Comment

latest news