Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » छत्तीसगढ़ » KORBA :पाली में भारी बारिश और बाढ़ में फंसे 17 ग्रामीण सुरक्षित बाहर निकाले गए

KORBA :पाली में भारी बारिश और बाढ़ में फंसे 17 ग्रामीण सुरक्षित बाहर निकाले गए

Share:

बाढ़ में फंसे ग्रामीणों ने प्रशासन की चेतावनी को नजरंदाज किया और मुसीबत में फंसे

छत्तीसगढ़/कोरबा 7 जुलाई 2025:के पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा एवं पोंडी के लब्दापारा में रविवार शाम अचानक आई भारी बारिश और बाढ़ में 17 ग्रामीण फंस गए। इनमें मासूम बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। जिला प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन की मुख्य बातें
फंसे हुए लोगों की संख्या: 17 ग्रामीण, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन की अवधि: लगभग 10 घंटे।
ऑपरेशन की शुरुआत: रविवार शाम।
सुरक्षित बाहर निकालने का समय: सोमवार तड़के 3 बजे।
शामिल टीमें: राजस्व विभाग पाली, थाना पाली, जिला आपदा प्रबंधन, नगर सेना कोरबा और राज्य आपदा टीम बिलासपुर।

प्रशासन की चेतावनी को किया था नजरंदाज

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पहले ही भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी मुनादी, मीडिया और अन्य माध्यमों से जारी की थी। ग्रामीणों को नदी-नालों के किनारे सतर्क रहने की सलाह दी गई थी, परंतु खेती-किसानी के कार्य में लगे ग्रामीणों ने इसे अनदेखा कर दिया। यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन प्रशासन की तत्परता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

प्रशासन की अपील
कलेक्टर अजीत वसंत ने ग्रामीणों से अपील की है कि आगामी दो महीनों तक भारी बारिश और बाढ़ की आशंका बनी हुई है। इसलिए सभी ग्रामीण सतर्क रहें और प्रशासन की चेतावनी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। खेती जरूरी है, लेकिन जान से बढ़कर कुछ नहीं ।

 

Leave a Comment

latest news