Latest News
“बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत
Home » Uncategorized » दिल्ली के एक शख्स को अपनी 85 लाख की मर्सिडीज कार मात्र 2.5 लाख रुपये में बेचनी पड़ी.. जाने क्यों?

दिल्ली के एक शख्स को अपनी 85 लाख की मर्सिडीज कार मात्र 2.5 लाख रुपये में बेचनी पड़ी.. जाने क्यों?

Share:

दिल्ली सरकार की नई पॉलिसी से गाड़ी मालिकों को आर्थिक मार

दिल्ली सरकार की नई ‘एंड ऑफ लाइफ’ पॉलिसी के तहत 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है। इस पॉलिसी के कारण दिल्ली के गाड़ी मालिक अपनी पुरानी गाड़ियों को औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हो रहे हैं। नियमों के कारण पुरानी गाड़ियों को डीजल पेट्रोल मिलना बंद हो गया है।इसके साथ ही, पुरानी गाड़ियां पाए जाने पर जब्त भी की जा रही है.वजह यही है की गाड़ी मालिक अपनी गाड़ियों को औने-पौने दाम में बेच रहें हैं।

85 लाख की कार 2.5 लाख में बेचनी पड़ी

अंग्रेजी की वेबसाइट न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के वरुण विज ने अपनी 85 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज एमएल 350दिल्ली सरकार कार मात्र 2.5 लाख रुपये में बेच दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी की हालत अच्छी थी और उन्होंने हमेशा उसका मेंटेनेंस किया था, लेकिन सरकारी दस्तावेजों में उसकी लाइफ पूरी हो चुकी थी। इसलिए, उन्हें मजबूरन यह गाड़ी बेचनी पड़ी।वरुण विज ने आगे कहा कि चूंकि, सरकारी दस्तावेजों में उसकी लाइफ पूरी हो चुकी थी. इसलिए, उन्हें मजबूरन इस गाड़ी को 2.5 लाख रुपये में बेचना पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि जब वे अपने गाड़ी को बेच रहे थे, तो उन्हें कोई इसका खरीदार भी नहीं मिल रहा था.

नई इलेक्ट्रिक कार की खरीद

वरुण विज ने बताया कि नियमों में बदलाव की वजह से अब उन्होंने करीब 62 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार खरीदी है, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

दिल्ली सरकार की पॉलिसी का उद्देश्य

दिल्ली सरकार की यह पॉलिसी शहर की हवा को बेहतर बनाने के लिए लाई गई है। सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक दिल्ली में 95% नए वाहन इलेक्ट्रिक हों और 2030 तक इसे बढ़ाकर 98% तक कर दिया जाए। इसके लिए सरकार नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लेकर आ रही है ।

Leave a Comment