रायपुर, 27 नवंबर। Transport Department Transfer Order : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। राज्य शासन के परिवहन विभाग ने एक और स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए 59 कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। जारी आदेश में विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इस फैसले के बाद संबंधित कर्मचारियों को अब नई जगह पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।






