Latest News
हार की खीझ से परिसीमन पर शोर, पटवारियों को राहत और युवाओं को नई कमान: सीएम साय का तीखा प्रहार नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: महतारी एक्सप्रेस ने आधे रास्ते में छोड़ा, नवजात को गोद में लेकर 8 किमी पैदल चली प्रसूता पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में मिले हानिकारक तत्व, FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी रामनाम सप्ताह में गायन करने जा रहे थे तीनों, तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत फाइलें छोड़ माइक संभाला: श्योपुर कलेक्टर का ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ अवतार वायरल, सोशल मीडिया पर मचा धमाल दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज, 1,058 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
Home » देश » पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में मिले हानिकारक तत्व, FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में मिले हानिकारक तत्व, FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

Share:

नई दिल्ली 23/11/26 Packaged Drinking Water : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी ‘बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। पानी के सैंपल जांच में फेल होने और उसमें हानिकारक रसायनों की पुष्टि होने के बाद नियामक संस्था ने यह बड़ा कदम उठाया है।

क्या है पूरा मामला?

FSSAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी साझा की है। प्राधिकरण के मुताबिक, नियमित जांच के दौरान कंपनी के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का सैंपल लिया गया था। प्राथमिक प्रयोगशाला जांच में पानी के अंदर ‘ब्रोमेट’ (Bromate) की मात्रा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिसके चलते सैंपल को असुरक्षित घोषित कर दिया गया।

दूसरी जांच में भी फेल हुआ सैंपल

प्राथमिक जांच के नतीजों के बाद बिसलेरी इंटरनेशनल ने इस पर अपील की थी। कंपनी की अपील पर पानी के सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। हालांकि, रेफरल लैब की विस्तृत जांच में भी पानी पीने के लिए असुरक्षित पाया गया। इस जांच में पानी के भीतर ‘पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन’ (PAHs) की मौजूदगी पाई गई, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

कानूनी कार्रवाई और कंपनी का रुख

FSSAI के अनुसार, जांच में ‘खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006’ के तहत तय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया है। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मामले को देखते हुए प्राधिकरण ने कंपनी के खिलाफ इसी अधिनियम के तहत कानूनी मुकदमा चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम और FSSAI की कार्रवाई पर बिसलेरी इंटरनेशनल की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।