Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » राजनीति » स्मृति ईरानी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 25 अक्टूबर से, संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे शीर्ष नेता

स्मृति ईरानी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 25 अक्टूबर से, संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे शीर्ष नेता

Share:

रायपुर 16 अक्टूबर 2026 : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँच रही हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित दो दिवसीय मैराथन बैठकों की अध्यक्षता करेंगी।

इन उच्चस्तरीय बैठकों में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत सरकार के मंत्री, सांसद एवं विधायक प्रमुख रूप से हिस्सा ले सकते हैं। दौरे के दौरान भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर गहन मंथन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संगठन में नए दायित्वों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा होने के संकेत हैं। हालाँकि, बैठकों के आधिकारिक एजेंडे और निर्णयों की स्पष्ट जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद ही साझा की जाएगी।