Latest News
कोल इंडिया के 1 लाख ठेका श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: VDA में संशोधन, 1 अक्टूबर से बढ़ कर मिलेगी दिहाड़ी CJP के प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक के मार्च पर बीजेपी का तीखा हमला: “देश की स्थिरता के साथ मज़ाक बना रखा है क्या?” Chhattisgarh: सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली में आंदोलन के लिए बदले गए ठिकाने, रामलीला मैदान समेत 3 नई जगहें तय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष हिरासत में, 12 घंटे बाद छूटे
Home » देश » CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी की मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया, जाने बड़ी वजह..

CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी की मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया, जाने बड़ी वजह..

Share:

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2026 CJI Surya Kant : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। राहुल गांधी और विपक्षी दलों की ओर से मतदाता सूची से जुड़े स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए सीजेआई से समय मांगा गया था।

Advt

ईमेल भेजकर CJI ने बताई वजह

सूत्रों के अनुसार, सीजेआई सूर्यकांत ने ईमेल के जरिए विपक्षी नेताओं के इस अनुरोध का आधिकारिक जवाब दिया। अपने जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विषयों और मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय मांगा गया है, वे मामले पहले से ही सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन (sub-judice) हैं। ऐसे में प्रशासनिक/व्यक्तिगत स्तर पर इन विषयों पर चर्चा करना न्यायिक मर्यादा और सिद्धांतों के अनुकूल नहीं होगा।

‘न्यायिक प्रक्रिया अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं विपक्षी नेता’

सीजेआई ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत सर्वोच्च न्यायालय कार्यपालिका के प्रशासनिक कार्यों में दखल नहीं दे सकता। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी गठबंधन के नेता न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। यदि विपक्षी दल चाहें तो इस विषय पर उचित याचिका दायर कर सकते हैं, जिस पर जारी सुनवाई के दौरान ही विचार किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट मार्च और विपक्ष का रुख

विपक्षी गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ और SIR प्रक्रिया को वापस लेने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का ऐलान किया था।

  • ज्ञापन सौंपने की थी योजना: राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का मुख्य एजेंडा सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर सीजेआई को एक ज्ञापन सौंपना था।

  • राष्ट्रपति से पहले कर चुके हैं मुलाकात: इससे पहले शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति भवन के सामने प्रदर्शन किया था और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की बात कही थी।

सीजेआई के इस इनकार के बाद विपक्षी रणनीति में नया मोड़ आ गया है। हालांकि, इस फैसले पर फिलहाल राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई हैं।

📍