नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2026: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शांति और शक्ति की प्रतीक देवी मां शैलपुत्री के चरणों में नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Advt

प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि मां शैलपुत्री का दिव्य आशीर्वाद पूरे देश पर बना रहे और सभी के जीवन में धैर्य, शांति तथा आत्मविश्वास का संचार करे। इस विशेष अवसर पर पीएम मोदी ने देवी मां को समर्पित एक भक्ति स्तुति (भजन) भी सोशल मीडिया पर साझा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:
“नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।”



