Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » छत्तीसगढ़ » भिलाई इस्पात संयंत्र स्क्रैप चोरी मामला: अब CBI करेगी जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की अधिसूचना

भिलाई इस्पात संयंत्र स्क्रैप चोरी मामला: अब CBI करेगी जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की अधिसूचना

Share:

दुर्ग-भिलाई 29 सितंबर 2026Tags: BSP Scrap Theft Case :भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में हुए बहुचर्चित लोहा-स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (CBI) को इस मामले की विस्तृत जांच के लिए अपनी औपचारिक सहमति दे दी है। इस संबंध में 25 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ राजपत्र (गज़ट) में आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

राज्य सरकार की मंजूरी के बाद पुरानी भिलाई थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 277/2026 अब पूरी तरह से CBI के दायरे में आ गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक रसमड़ा स्थित स्टील कंपनी के एमडी और डायरेक्टर समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

250 टन स्क्रैप बरामदगी से हुआ था भंडाफोड़

इस बड़े घोटाले का खुलासा अकलोरडीही खदान पारा स्थित ‘एके ट्रेडर्स’ के गोदाम से करीब 250 टन अवैध लौह स्क्रैप बरामद होने के बाद हुआ था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में स्क्रैप के साथ कई गाड़ियां और भारी मशीनें भी जब्त की थीं।

मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने संजय सिंह को इस चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड बताया और उसे हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि स्क्रैप को BSP के भीतर से निकालकर फ्लू डस्ट (गाद) ले जाने वाले वाहनों में छिपाकर बाहर भेजा जाता था। इसके बाद इस चोरी के माल को रसमड़ा स्थित ‘रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड’ में खपाया जाता था।

स्टील कंपनी के MD और डायरेक्टर समेत 21 गिरफ्तार

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 सितंबर को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग (60 वर्ष) और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब तक पुलिस इस मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से 3 आरोपी जमानत पर बाहर हैं और 5 अन्य को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

विधायक रिकेश सेन ने की थी केंद्रीय जांच की मांग

वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने इस बड़े स्क्रैप घोटाले की जांच CBI समेत अन्य केंद्रीय व राज्य एजेंसियों से कराने की लगातार मांग की थी। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय इस्पात मंत्रालय, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच का आग्रह किया था।

latest news