सरगुजा 13 सितंबर: सोशल मीडिया पर खदान के पानी को लेकर प्रसारित हो रहे एक वीडियो का सच सामने आ गया है। हाल ही में वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा था कि खदान से निकलने वाले पानी के साथ भारी मात्रा में कोयला और अन्य अपशिष्ट पदार्थ बाहर बहाए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया गया, तो वायरल दावे की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो और साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि संबंधित स्थल पर पानी पूरी तरह से साफ है और उसमें किसी भी प्रकार का कोयला या अपशिष्ट पदार्थ मिलाकर डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है।
जांच में सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से निराधार और भ्रामक पाया गया है। प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
#SurgujaNews #FactCheck








