Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » जांजगीर-चांपा के देवरी-चिचोली में हसदेव नदी हादसा: लापता तीन छात्रों में से पवन का शव मिला, दो की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा के देवरी-चिचोली में हसदेव नदी हादसा: लापता तीन छात्रों में से पवन का शव मिला, दो की तलाश जारी

Share:

जांजगीर-चांपा 12 सितंबर Picnic Spot Drowning  : जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र स्थित देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को हसदेव नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद लापता तीन छात्रों में से एक का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। शव मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से चौकसे कॉलेज के 4 युवक और 4 युवतियां कार में सवार होकर देवरी-चिचोली पिकनिक मनाने पहुंचे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जब सभी छात्र हसदेव नदी में नहा रहे थे, तभी नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से मुरारी साहू, पवन कुमार और सचिन सिंह बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, नगर सेना और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रातभर और सुबह चले सर्च ऑपरेशन के बाद पवन कुमार का शव बरामद कर लिया गया, जबकि मुरारी साहू और सचिन सिंह की तलाश अभी भी युद्धस्तर पर जारी है।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर जिले के प्रमुख पिकनिक स्थलों और नदी क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों व चेतावनियों की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

latest news