Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » रायपुर » नया रायपुर: इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे 8 अधिकारी-कर्मचारी, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया

नया रायपुर: इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे 8 अधिकारी-कर्मचारी, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया 

Share:

रायपुर 11 सितंबर Indravati Bhavan । छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर स्थित इंद्रावती भवन (सचिवालय) में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक लिफ्ट बीच रास्ते में ही बंद हो गई। लिफ्ट में सवार करीब 7 से 8 अधिकारी–कर्मचारी अंदर ही फंस गए। लगभग आधे घंटे तक चले राहत और बचाव के प्रयासों के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रोजमर्रा की आवाजाही के दौरान हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को इंद्रावती भवन में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान अधिकारी और कर्मचारी एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। लिफ्ट अभी बीच रास्ते ही पहुंची थी कि अचानक तेज झटके के साथ रुक गई। अंदर मौजूद लोगों ने लिफ्ट चलाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा बंद होने और कोई हलचल न होने से अंदर घबराहट और दम घुटने जैसी स्थिति बनने लगी।

आधे घंटे तक चली मशक्कत

जैसे ही लिफ्ट बंद होने की खबर भवन में मौजूद अन्य कर्मचारियों को मिली, तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। मेंटेनेंस टीम और सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट में लिफ्ट के दरवाजे खोलकर फंसे हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

रखरखाव और मेंटेनेंस पर उठे गंभीर सवाल

सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि लिफ्ट का नियमित मेंटेनेंस काफी समय से नहीं किया गया था। फिलहाल लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन घटना के बाद जिम्मेदार विभाग की कार्यशैली और लापरवाही पर उंगलियां उठने लगी हैं।

latest news