दिल्ली Premier League 2026 : में युवा बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के सलामी बल्लेबाज और सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टूर्नामेंट के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं। 8 मैचों में 166.55 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाकर सार्थक ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 41 चौके और 32 छक्के निकले हैं, जबकि 95 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

टॉप 5 रन स्कोरर्स की सूची
-
सार्थक रंजन (नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स): 8 मैच, 473 रन (चौके: 41, छक्के: 32, स्ट्राइक रेट: 166.55)
-
यश धुल (सेंट्रल दिल्ली किंग्स): 9 मैच, 410 रन (1 शतक शामिल, चौके: 35, छक्के: 32)
-
यजस शर्मा (दिल्ली वॉरियर्स): 7 मैच, 333 रन (स्ट्राइक रेट: 219.08, चौके: 34, छक्के: 22)
-
आर्यन गौर (पुरानी दिल्ली 6): 7 मैच, 305 रन (स्ट्राइक रेट: 168.51)
-
यश भाटिया (नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स): 8 मैच, 304 रन
वीरेंद्र सहवाग के बेटों की एंट्री
पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटे भी इस सीजन एक्शन में हैं। वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे आर्यवीर सहवाग ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 14 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाए। वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम में शामिल वेदांत सहवाग को अभी अपने पहले मुकाबले का इंतजार है।








