Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा: ‘बीजेपी से मिला था ऑफर और टीएमसी नेताओं को ब्लैंक चेक, मोदी को माना दोस्त पर लीडरशिप स्टाइल पर उठाए सवाल’

शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा: ‘बीजेपी से मिला था ऑफर और टीएमसी नेताओं को ब्लैंक चेक, मोदी को माना दोस्त पर लीडरशिप स्टाइल पर उठाए सवाल’

Share:

  नई दिल्ली : आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें बीजेपी की तरफ से फिर से शामिल होने का ऑफर मिला था, जबकि टीएमसी के कई अन्य नेताओं को अपनी तरफ खींचने के लिए ‘ब्लैंक चेक’ तक दिया गया था।

Advt

ममता बनर्जी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दोस्त इंटरव्यू के दौरान अपनी मशहूर फिल्म ‘दोस्ताना’ का जिक्र करते हुए जब उनसे राजनीतिक रिश्तों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर सराहना की। सिन्हा ने ममता बनर्जी को अपनी सर्वमान्य नेता और “सड़क की लड़ाई लड़ने वाली निडर नेत्री” करार दिया।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा:

  • दोस्ती पर कायम: “Once a Friend Always a Friend (जो एक बार दोस्त बना, वह हमेशा दोस्त रहता है)। नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त रहे हैं और आज भी मैं उन्हें दोस्त मानता हूं। वह देश के गार्जियन और समाज के फ्रेंड बन चुके हैं।”

  • फ्रेंड, गाइड नहीं: उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने पीएम मोदी को ‘फ्रेंड ऑफ सोसाइटी’ कहा है, कभी ‘गाइड’ नहीं माना। देश का प्रधानमंत्री होने के नाते वह उनका पूरा आदर करते हैं।

बीजेपी के 30 साल और वरिष्ठ नेताओं का साइडट्रैक होना शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी में बिताए अपने 30 वर्षों के सफर को याद करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी में उभार हुआ, तो सभी ने इसे सहर्ष स्वीकार किया था। वह, यशवंत सिन्हा और अन्य नेता चाहते थे कि अगर सीनियर नेता आगे नहीं आ रहे हैं, तो मोदी कमान संभालें।

हालांकि, उन्होंने बीजेपी छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद जिस तरह से आडवाणी और वाजपेयी दौर के दिग्गज नेताओं को साइडट्रैक किया गया, उससे वह सावधान हो गए थे। उन्होंने जनहित के मुद्दे उठाए और आखिरकार अपना अलग रास्ता चुन लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पटना साहिब से, जहां से वह दो बार सांसद रहे, उन्हें एक खास साजिश के तहत चुनाव हराया गया था। इसके बावजूद, 12 साल तक देश का नेतृत्व करने के लिए उन्होंने पीएम मोदी को बधाई का पात्र  बताया।

Leave a Comment

latest news