कोरबा: शहर के व्यस्ततम सुभाष चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिहार पुलिस की एक टीम ने14 अगस्त की शाम को फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर तीन संदिग्ध डकैतों को धर दबोचा। अचानक हुई इस अप्रत्याशित कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोग भौचक्के रह गए और देखते ही देखते भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है की पुलिस ने अपनी गाड़ी रॉन्ग साइड में दौड़ाई और आरोपियों की वाहन का पीछा किया । और आरोपियों को पकड़ लिया । इस दौरान जुट रही भीड़ को दूर रहने को कहा संभवतः पुलिस को इस बात की आशंका थी की आरोपी अपने बचाव के लिए हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं

जानकारी के मुताबिक, बिहार में हुई डकैती के एक मामले में फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए बिहार पुलिस की टीम कोरबा पहुंची थी। सुभाष चौक के पास संदिग्धों के दिखाई देते ही पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दौड़ लगाते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम तीनों संदेहियों को तुरंत अपने साथ ले गई है। डकैती की यह वारदात किस जिले की है और पकड़े गए आरोपियों की विस्तृत पहचान क्या है, इसका पूरा खुलासा बिहार पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद होगा। फिलहाल इस दुस्साहसिक कार्रवाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में हैं।
#








