Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » मिनीमाता बांगो बांध का गेट खुलते ही बढ़ सकता है हसदेव नदी का जलस्तर .. अलर्ट

मिनीमाता बांगो बांध का गेट खुलते ही बढ़ सकता है हसदेव नदी का जलस्तर .. अलर्ट

Share:

 

कोरबा, 14 अगस्त। Korba Breaking : लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो जलाशय तेजी से भर रहा है। शुक्रवार रात 7:45 बजे जलाशय का जलभराव 92.48 प्रतिशत पहुंच गयाजलाशय में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जलस्तर और बढ़ने पर मिनीमाता बांगो बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

जल संसाधन विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी करते हुए हसदेव नदी के किनारे बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों और संस्थानों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

गेट खुलते ही बढ़ सकता है हसदेव नदी का जलस्तर

कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती के अनुसार, वर्षाकाल में आवश्यकता पड़ने पर माचाडोली स्थित मिनीमाता बांगो बांध से हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। विभाग ने नदी किनारे बाढ़ क्षेत्र में मौजूद चल-अचल संपत्तियों को सुरक्षित स्थान पर हटाने की सूचना जारी की है।

खनिज खदानों, औद्योगिक इकाइयों और अन्य संस्थानों को भी अपनी परिसंपत्तियां बाढ़ क्षेत्र से बाहर करने के लिए कहा गया है।

विभाग ने साफ कहा, अचानक बाढ़ से नुकसान हुआ तो…

जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि बांध से पानी छोड़े जाने अथवा अचानक बाढ़ की स्थिति में बाढ़ क्षेत्र में मौजूद संपत्तियों को नुकसान होने पर विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी के जरिए चेतावनी देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इन गांवों पर खास नजर

बाढ़ क्षेत्र में संभावित रूप से प्रभावित होने वाले गांवों में बांगो, चर्रा, पोड़ी उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमांडा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोड़ा, हथमार, झोरा और सिरकीकला शामिल हैं।

जलाशय 92 प्रतिशत से अधिक भर चुका है और पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले घंटों में बांगो बांध का जलस्तर प्रशासन और ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment

latest news