Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » शराब के नशे में घूमते वीडियो वायरल: कोरबा में शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षक निलंबित

शराब के नशे में घूमते वीडियो वायरल: कोरबा में शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षक निलंबित

Share:

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला आश्रम सरसोंका में पदस्थ सहायक शिक्षक राजेश कुमार बंजारे को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर शराब के नशे में गांव में घूमने, शराब का सेवन करने और स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने का गंभीर आरोप है।

Advt

बीते 5 अगस्त को शिक्षक का नशे में धुत होकर गांव में घूमते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके साथ ही ग्रामीणों और विभाग को उनके विद्यालय से नदारद रहने की शिकायतें मिली थीं। शिक्षक की लगातार अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पोड़ी उपरोड़ा के प्रतिवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन तय समय सीमा में कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। शिक्षा विभाग ने इसे घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का स्पष्ट उल्लंघन माना है। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 एवं 10 के तहत निलंबन का आदेश जारी किया गया।

निलंबन अवधि के दौरान राजेश कुमार बंजारे का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पोड़ी उपरोड़ा तय किया गया है। नियम अनुसार उन्हें इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Leave a Comment

latest news