Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » कोरबा » कोरबा का ‘मदिरा प्रेमी’ स्टंटमैन: नशे में एक्टिवा को समझा ‘फाइटर जेट’, पुलिस ने रेलवे फाटक पर लगाई ब्रेक!

कोरबा का ‘मदिरा प्रेमी’ स्टंटमैन: नशे में एक्टिवा को समझा ‘फाइटर जेट’, पुलिस ने रेलवे फाटक पर लगाई ब्रेक!

Share:

कोरबा:

कहा जाता है कि टैलेंट छिपाए नहीं छिपता, और जब बात ‘शराब के नशे’ वाले टैलेंट की हो, तो भाईसाहब सड़क पर अच्छे-अच्छे स्टंट फेल हो जाते हैं। कोरबा शहर में एक महाशय ने अपनी एक्टिवा को ऐसा भगाया कि मानो वह सड़क पर नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में फाइटर जेट उड़ा रहे हों। कुआं भठा की शराब दुकान से शुरू हुआ यह ‘रोड शो’ सीधे मानिकपुर चौकी से सोनालिया फाटक तक बिना किसी ब्रेक के ब्लॉकबस्टर अंदाज़ में जारी रहा।

सड़क थी इनकी, बाकी सब तो बस ‘एक्स्ट्रा कलाकार’ थे!

जनाब ने शराब दुकान से निकलते ही ऐसा गियर बदला कि आसपास के राहगीरों को लगा शायद आज कोई मुफ्त का हॉरर शो लाइव दिखाया जा रहा है। कभी दाएं, कभी बाएं, कभी हवा में लहराते हुए, तो कभी गिरते-संभलते… भाई ने रास्ते में कई बेकसूर वाहन चालकों को अपनी एक्टिवा से ‘प्रेम पत्र’ (यानी टक्कर) बांटे। राहगीर अपनी जान बचाकर ऐसे भागे, मानो सामने से कोई मिसाइल आ रही हो।

रेलवे फाटक बना ‘विलेन’, पुलिस ने कर दिया द एंड!

सोनालिया चौक के पास जनाब की एक्टिवा एक कार से जा भिड़ी। जनता ने तुरंत पुलिस को फोन मिला दिया कि भाई, जल्दी आओ, कोई महान कलाकार सड़क पर तांडव कर रहा है।

पुलिस तुरंत मौके पर प्रकट हुई। पुलिस को देखते ही हमारे हीरो ने ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला सीन रीक्रिएट करने की कोशिश की, लेकिन तभी रास्ते में बंद रेलवे फाटक आ गया। रेलवे वालों का शुक्रगुजार होना चाहिए, वरना जनाब तो शायद एक्टिवा समेत बादलों में उड़ने की तैयारी में थे। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की और इस ‘शराबी रेसर’ को उसकी मंजिल (यानी लॉकअप) तक पहुंचा दिया।

कानून का डंडा और ‘निशु’ जी का कारनामा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि टीपी नगर से सोनालिया चौक तक इस धमाकेदार परफॉर्मेंस की खबर मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई।

  • हीरो का नाम: निशु शर्मा (निवासी उरगा)।

  • डायलाग डिलीवरी: रास्ते में चलते-फिरते लोगों से मुफ्त में अभद्रता का प्रसाद भी बांटते आए थे।

  • क्लाइमैक्स: मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज हुआ और प्यारी एक्टिवा को पुलिस ने हमेशा के लिए थाने की शोभा बढ़ाने के वास्ते जब्त कर लिया।

अब जनता मांग कर रही है कि ऐसे हुनरबाजों को सड़क पर नहीं, बल्कि किसी सर्कस में होना चाहिए। पुलिस ने भी कह दिया है कि बेटा, अगली बार ऐसी कलाकारी दिखाई तो स्वागत इससे भी जोरदार होगा!

#