Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » सक्ती जिले के नगरदा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए कोरबा के युवक की फिसलन भरी चट्टान से गिरकर मौत, एक हफ्ते में दूसरी दुर्घटना

सक्ती जिले के नगरदा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए कोरबा के युवक की फिसलन भरी चट्टान से गिरकर मौत, एक हफ्ते में दूसरी दुर्घटना

Share:

 सक्ती /कोरबा 5 अगस्त  : Tragic Accident

सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन और पिकनिक स्पॉट नगरदा वॉटरफॉल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। झरने के पानी में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से कोरबा जिले के एक युवक की ऊंचाई से नीचे गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शोक की लहर दौड़ गई है।

दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरमाल निवासी रोशन उर्फ राहुल पटेल के रूप में हुई है। राहुल अपने दोस्तों के साथ बुधवार को नगरदा वॉटरफॉल पिकनिक मनाने और स्नान करने गया था।

काई के कारण फिसला पैर

हाल ही में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते वॉटरफॉल के आसपास की चट्टानों पर भारी मात्रा में काई जम गई थी। स्नान करने के दौरान अचानक राहुल का पैर फिसला और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह ऊंचाई से नीचे जा गिरा। नीचे गिरने से उसे शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए चांपा स्थित बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट: सिर, फेफड़े और लीवर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बीडीएम अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, साथ ही उसके फेफड़े और लीवर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। डॉक्टरों के अनुसार, अंदरूनी और गंभीर चोटें इतनी भयानक थीं कि युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।

एक सप्ताह के भीतर दूसरी मौत से सहमे लोग

गौरतलब है कि सक्ती जिले के पिकनिक स्पॉट्स पर पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी दर्दनाक मौत है। इससे पहले दमाऊधारा में दुर्ग जिले के छावनी निवासी प्रकटी कंवर की गहरे पानी में डूबने से जान चली गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने स्थानीय प्रशासन और पर्यटकों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन की सख्त अपील

बरसात के मौसम में वॉटरफॉल और नदियों का जलस्तर बढ़ने तथा फिसलन बढ़ जाने के कारण पुलिस व जिला प्रशासन ने आम जनता से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने हिदायत दी है कि पर्यटक फिसलन वाले क्षेत्रों, गहरे पानी और जोखिम भरे स्थानों से दूर रहें तथा अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Comment

latest news