Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ सरकार ने जनमन के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी को हटाया

विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ सरकार ने जनमन के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी को हटाया

Share:

रायपुर 2 अगस्त : छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी पत्रिका ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है। उनकी सेवाएं वापस प्लेसमेंट एजेंसी को लौटा दी गई हैं। इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार को इसके लिए छुट्टी के दिन और देर रात आदेश जारी करना पड़ा। यह आदेश जनसंपर्क विभाग के उपक्रम ‘संवाद’ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

Advt

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, डॉ. अनिल द्विवेदी ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद वे विवादों में घिर गए। हालांकि, विवाद बढ़ता देख उन्होंने तुरंत वह पोस्ट डिलीट कर दिया था। लेकिन, उनके इस पोस्ट पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की तीखी टिप्पणी सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।

आदेश में कही गई यह बात

जनसंपर्क विभाग के उपक्रम ‘संवाद’ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डॉ. द्विवेदी द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, पत्रिका के वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार पद के दायित्व, गरिमा, मानदंडों और शासकीय नीति-निर्देशों का खुला उल्लंघन है। इसी के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • कार्रवाई: डॉ. अनिल द्विवेदी (संपादकीय सलाहकार, जनमन) को हटाया गया।

  • वजह: आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट।

  • राजनीतिक प्रतिक्रिया: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पोस्ट पर जताई थी आपत्ति।

  • आदेश: जनसंपर्क विभाग के उपक्रम ‘संवाद’ द्वारा छुट्टी के दिन देर रात जारी किया गया आदेश।

  •