दीपका (छत्तीसगढ़)। दीपका में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली गई है। इसी सिलसिले में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।
Advt

तय रणनीति के अनुसार, आगामी 20 जुलाई को क्षेत्र के नागरिक और जनप्रतिनिधि समलाई मंदिर प्रांगण में एकत्रित होंगे। यहाँ से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो बिजली विभाग के कार्यालय पहुँचेगी। इसके बाद कार्यालय के सामने उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में ये प्रमुख जन-प्रतिनिधि रहे उपस्थित
आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख नाम:
सूरज दास मानिकपुरी, विशाल शुक्ला, केदार सिंह , रामकुमार कंवर, हर्षित देवी, अविनाश यादव ,कमलेश जायसवाल, तारकेश्वर मिश्रा, भरत मिश्रा , अफजल अली, बालेंद सिंह, कुलदीप तिवारी , खगेश बरेठ, सोनू गुप्ता, विक्की राज और सुभाष कुमार कैवर्त।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती और विभागीय लापरवाही से जनता त्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण अब सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने का फैसला लिया गया है।








