FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल की दुनिया में स्क्रिप्ट लिखने वाला कोई आम इंसान नहीं, बल्कि कोई चमत्कारी लेखक बैठा है! 19 जुलाई को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। [आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज] अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी और स्पेन के नए वंडरकिड लामीन यामाल की यह कहानी किसी परिकथा से कम नहीं है।
Advt

साल 2007 का वो फोटोशूट: जब मेसी की गोद में था एक ‘भविष्य’

बात साल 2007 की है। बार्सिलोना के मशहूर ‘कैंप नोउ’ स्टेडियम में UNICEF के एक चैरिटी कैलेंडर के लिए फोटोशूट होना था। उस वक्त लियोनेल मेसी एक उभरते हुए युवा खिलाड़ी थे और उनके लंबे बाल हुआ करते थे।[आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज] इसी फोटोशूट में एक 5 महीने के बच्चे को मेसी के साथ पोज़ देना था।
वो बच्चा कोई और नहीं, बल्कि आज स्पेन की सनसनी बन चुके लामीन यामाल थे। यामाल का परिवार एक चैरिटी लॉटरी (रैफल) जीतकर इस फोटोशूट का हिस्सा बना था।

उस ऐतिहासिक तस्वीर में मेसी एक प्लास्टिक के टब में बैठे नन्हे यामाल को बड़े ही लाड से नहलाते और गोद में उठाए नजर आ रहे हैं।
“तब किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस बच्चे को मेसी अपने हाथों से तौलिए में लपेट रहे हैं, वही बच्चा 19 साल बाद दुनिया के सबसे बड़े मंच पर उन्हीं के सामने चुनौती बनकर खड़ा होगा।”
किस्मत का अनोखा चक्रव्यूह
सालों तक यह तस्वीर यामाल के परिवार के एलबम में दबी रही। लेकिन जैसे ही लामिन यामाल ने फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े, तब जाकर उनके पिता ने यह तस्वीर दुनिया के सामने रखी।[आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज]
अब समय का चक्र देखिए:
-
2007: मेसी ने एक अनजान बच्चे को गोद में लिया।
-
2026: वही बच्चा स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में ले आया है और उसका सामना अपने ही आदर्श लियोनेल मेसी से होने जा रहा है।
लोग सोशल मीडिया पर मजाक में कह रहे हैं कि मेसी ने अनजाने में उस दिन यामाल को अपना ‘फुटबॉल का जादू’ ट्रांसफर कर दिया था!
19 जुलाई: एक साधारण पल, जो इतिहास बनेगा
यह सिर्फ अर्जेंटीना बनाम स्पेन का मुकाबला नहीं है। यह मुकाबला है गॉडफादर बनाम गॉडचाइल्ड का। एक तरफ मेसी हैं, जो अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर एक और वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, और दूसरी तरफ 19 साल का यह लड़का है, जो मेसी के साम्राज्य को चुनौती देने के लिए तैयार है।
कल जब ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, तो यह सिर्फ एक फुटबॉल मैच नहीं, बल्कि नियति (Destiny) का सबसे खूबसूरत नजारा होगा।
क्या आपको लगता है कि लामिन यामाल अपने ‘गुरु’ मेसी को हराकर स्पेन को चैंपियन बना पाएंगे, या मेसी का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोलेगा?
📍








