Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा : गिरजाबंद मंदिर से जुड़े साधु का रास्ता रोककर बेरहमी से पीटा, ₹22 हजार लूटकर बदमाश फरार

कोरबा : गिरजाबंद  मंदिर से जुड़े साधु का रास्ता रोककर बेरहमी से पीटा, ₹22 हजार लूटकर बदमाश फरार

Share:

कोरबा 13 जुलाई : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक साधु के साथ मारपीट और ₹22,000 की सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित साधु मंदिर से अपने घर लौट रहे थे। बदमाशों ने बीच रास्ते में उन्हें घेर लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Advt

मिन्नतें करते रहे साधु, पर बदमाशों को नहीं आया तरस

यह पूरी घटना पाली थाना क्षेत्र के परसदा मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक, साधु अरुण पाठक रतनपुर के प्रसिद्ध गिरजाबंद मंदिर से जुड़े हुए हैं और गांव में एक ग्रामीण के मकान में रहते हैं। वे रोज की तरह गुरुवार रात को भी मंदिर से सेवा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साधु अरुण पाठक लगातार उनसे मारपीट न करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने साधु की जेब में रखे ₹22,000 नगद लूटे और वहां से भाग निकले।

पीड़ित ने दो बदमाशों को पहचाना, पुलिस जांच में जुटी

लूटपाट के दौरान साधु ने दो आरोपियों का चेहरा पहचान लिया। वारदात के तुरंत बाद पीड़ित साधु सीधे पाली थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

latest news