Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » ## कोरबा नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बदले अधिकारियों के प्रभार, देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

## कोरबा नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बदले अधिकारियों के प्रभार, देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Share:

कोरबा, 03 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक कसावट लाने और कामकाज को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में भारी फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

Advt

इस नए आदेश के तहत जोन कमिश्नरों, अभियंताओं और विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, निगम के उपायुक्त द्वय नीरज कौशिक एवं पवन वर्मा को जोन कमिश्नर के दायित्व से मुक्त करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का प्रभारी बनाया गया है।

### शीर्ष अधिकारियों को मिले नए प्रभार

  • भूषण राम उरांव (अधीक्षण अभियंता): प्रभारी अधिकारी जेम (GeM) पोर्टल, जलप्रदाय, भण्डार, एन.सी.ए.पी. (NCAP), उद्यान, विद्युत, वाहन एवं भवन अधिकारी।

  • सुरेश बरूआ (प्रभारी अधीक्षण अभियंता): प्रभारी अधिकारी निर्माण, योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), डी.एम.एफ. (DMF), सी.एस.आर. (CSR), 15वें व 16वें वित्त योजना, अमृत मिशन, तथा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी।

  • नीरज कौशिक (उपायुक्त): प्रभारी अधिकारी भवन निर्माण अनुमति, राजस्व, एन.यू.एल.एम. (NULM), होर्डिंग्स, अतिक्रमण, सीएम हेल्पलाइन, निर्वाचन, जनगणना, संपदा, उद्यान एवं वृक्षारोपण तथा डाटा सेंटर।

  • पवन वर्मा (उपायुक्त): जनसूचना अधिकारी, प्रभारी अधिकारी टेलीफोन व इंटरनेट व्यवस्था, लोकसेवा गारंटी, समाज कल्याण, खाद्य, जनदर्शन, पी.एम.ओ.पी.जी., टी.एल., महापौर की पाती, कनेक्ट टू कमिश्नर, स्टेशनरी, सत्कार, नवीन योजनाएं, परिषद व एम.आई.सी. (MIC) से संबंधित कार्य।

### जोन कमिश्नरों की नई नियुक्तियां

निगम के तहत आने वाले विभिन्न जोनों की कमान अब इन अधिकारियों के हाथों में होगी:

जोन का नाम नए जोन कमिश्नर / प्रभारी अतिरिक्त प्रभार / मूल पद
पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन तपनयोगी तिवारी कार्यपालन अभियंता (साथ में NULM का दायित्व)
कोसाबाड़ी जोन एन.के.नाथ कार्यपालन अभियंता
सर्वमंगलानगर जोन अनिरूद्ध शुक्ला कार्यपालन अभियंता
बालको जोन ए.पी.शुक्ला प्रभारी कार्यपालन अभियंता
टी.पी. नगर जोन सुनील टांडे प्रभारी कार्यपालन अभियंता
कोरबा जोन सुश्री रूचि साहू सहायक अभियंता (प्रभारी कार्यपालन अभियंता का प्रभार)

### अन्य अभियंताओं व उप-अभियंताओं के दायित्व

  • एम.एल.बरेठ (सहायक अभियंता): पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में पदस्थ।

  • पीयूष राजपूत (प्रभारी सहायक अभियंता): कोसाबाड़ी जोन में पदस्थ।

  • राहुल मिश्रा (प्रभारी सहायक अभियंता): जल प्रदाय, अमृत मिशन एवं एन.सी.ए.पी. (NCAP)।

  • सोमनाथ डेहरे (प्रभारी सहायक अभियंता): टी.पी. नगर जोन के साथ-साथ भवन निर्माण अनुमति, होर्डिंग एवं अतिक्रमण विभाग का दायित्व।

  • आकाश अग्रवाल (उप अभियंता): सहायक अभियंता का प्रभार देते हुए बालको जोन, भण्डार, एम.एम.यू. (MMU) व सिटी बस के कार्य।

  • मनीष यादव (उप अभियंता): सहायक अभियंता का प्रभार देते हुए कोरबा जोन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं एस.बी.एम. (SBM)।

  • अभय मिंज (उप अभियंता): दर्री जोन एवं वाहन शाखा में पदस्थ।

  • विनोद गोंड़ (उप अभियंता): कोरबा जोन एवं उद्यान शाखा का दायित्व।

  • श्रीमती आशमा डहरिया (उप अभियंता): पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में पदस्थ।

 📍

Leave a Comment

latest news