कोरबा 6 जून । भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व पार्षद नवीन अरोरा की पूजनीय माता जी, श्रीमती राजरानी अरोरा का आज 85 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह नवीन अरोरा, योगेश अरोरा और राकेश अरोरा की माताजी थीं। अपने सरल, मिलनसार स्वभाव और उच्च पारिवारिक मूल्यों के कारण वे पूरे समाज में अत्यंत सम्मानित थीं। उनके निधन की खबर से स्थानीय स्तर पर शोक की लहर है।
कल सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्रीमती राजरानी अरोरा की अंतिम यात्रा कल (रविवार, 7 जून) सुबह 10:00 बजे उनके निज निवास (पुराना पोस्ट ऑफिस गली, बस स्टैंड, कोरबा) से प्रस्थान करेगी। यहाँ से शवयात्रा मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
//शत शत नमन //









