Latest News
चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय!  कोरबा में भाजपा ने शुरू किया महाभियान: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से वृक्षारोपण की भव्य शुरुआत
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिलासपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: चाकू की नोक पर युवक से 3.50 लाख कैश और सोने की चेन लूटी, डंडे-रॉड से किया हमला

बिलासपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: चाकू की नोक पर युवक से 3.50 लाख कैश और सोने की चेन लूटी, डंडे-रॉड से किया हमला

Share:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिले के कोनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी और दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को घेरकर न सिर्फ उससे लाखों की नकदी और जेवर लूटे, बल्कि उस पर जानलेवा हमला भी किया।

Advt

घी खरीदने जा रहे युवक को घेरा

पीड़ित अभिषेक गुप्ता, जो सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा के रहने वाले हैं, बाइक से कोनी स्थित देवभोग कार्यालय घी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।

चाकू दिखाकर डराया, रॉड से किया लहूलुहान

बदमाशों ने अभिषेक को चारों तरफ से घेर लिया और चाकू की नोक पर ले लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने क्रूरता दिखाते हुए अभिषेक पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनसे 3.50 लाख रुपये कैश और सोने की चेन छीनकर रफूचक्कर हो गए।

इलाके में दहशत, पुलिस खंगाल रही CCTV

दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है।

पुलिस एक्शन: घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए घटना स्थल और आस-पास के रास्तों में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

📍

Leave a Comment