Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा को मिलेगी ₹143 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

कोरबा को मिलेगी ₹143 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

Share:

कोरबा 29 मई 

छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलने जा रही है। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन आज, 29 मई 2026 (शुक्रवार) को कोरबा प्रवास के दौरान लगभग 143.39 लाख रुपए (1.43 करोड़ से अधिक) की लागत वाले विभिन्न जनोपयोगी निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस विकास उत्सव के दौरान कोरबा की महापौर  संजू देवी राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

Advt

मंत्री श्री देवांगन के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, विकास कार्यों की यह सौगात दो अलग-अलग चरणों (इमलीडुग्गू और अमरैय्यापारा) में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए आम जनता को सौंपी जाएगी।

📍 पहला चरण: इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला (शाम 4:00 बजे)

कुल बजट: ₹58.76 लाख

मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3:45 बजे अपने निवास स्थान से प्रस्थान कर शाम 4:00 बजे इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला पहुंचेंगे। यहाँ वे ₹58.76 लाख के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिसमें निम्नलिखित कार्य शामिल हैं:

  • सड़क डामरीकरण (वार्ड क्र. 08): मोतीसागर पारा सीतामणी पवन टेंट के पास से गोकुल गंज तक सड़क का डामरीकरण – ₹20.00 लाख

  • सामुदायिक भवन (वार्ड क्र. 08): इमली डुग्गू कुम्हार मोहल्ला में नया सामुदायिक भवन – ₹10.00 लाख

  • पेवर ब्लॉक (वार्ड क्र. 07): गायत्री स्कूल से आलू गोदाम तक पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य – ₹6.95 लाख

  • मंच निर्माण (वार्ड क्र. 10): रापाखर्रा बस्ती में मंच निर्माण – ₹6.00 लाख

  • मंच निर्माण (वार्ड क्र. 10): इमली डुग्गू केबिन के पास मंच निर्माण – ₹5.00 लाख

  • मंच निर्माण (वार्ड क्र. 07): सिंधी मोहल्ला में शारदा गुप्ता के घर के सामने मंच निर्माण – ₹5.00 लाख

  • किचन शेड व शौचालय (वार्ड क्र. 06): रानी गेट दशहरा मैदान के सामुदायिक भवन के पास निर्माण – ₹4.00 लाख

  • बालिका शौचालय (वार्ड क्र. 08): प्रायमरी स्कूल सीतामणी में विशेष निर्माण – ₹1.81 लाख

📍 दूसरा चरण: राधा कृष्ण मंदिर अमरैय्यापारा (शाम 5:00 बजे)

कुल बजट: ₹84.63 लाख

इसके बाद शाम 5:00 बजे उद्योग मंत्री अमरैय्यापारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेंगे। यहाँ वे ₹84.63 लाख की लागत वाले बड़े बुनियादी ढांचागत कार्यों की आधारशिला रखेंगे और लोकार्पण करेंगे:

  • डोम एवं सामुदायिक भवन (वार्ड क्र. 02): मिशन रोड कोरबा कल्चुरी भवन के समीप भव्य डोम और सामुदायिक भवन – ₹25.00 लाख

  • ओवरब्रिज सौंदर्यीकरण (वार्ड क्र. 01): कोरबा जोन अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास ओवरब्रिज का सौंदर्गीकरण कार्य – ₹19.56 लाख

  • सतनामी समाज सामुदायिक भवन (वार्ड क्र. 06): इंदिरा नगर में समाज के लिए भवन निर्माण – ₹15.00 लाख

  • भवन विस्तार (वार्ड क्र. 14): अमरैय्यापारा राधाकृष्ण मंदिर के समीप नगर निगम द्वारा निर्मित भवन की ऊपरी मंजिल पर RCC छत व अन्य विस्तार कार्य – ₹10.00 लाख

  • स्कूल अतिरिक्त कक्ष (वार्ड क्र. 01): बालक मिडिल स्कूल कोरबा में नए कमरों (अतिरिक्त कक्ष) का निर्माण – ₹8.07 लाख

  • स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड (वार्ड क्र. 14): अमरैय्यापारा स्वास्थ्य केन्द्र में शौचालय एवं अन्य अतिरिक्त सुविधाओं का विस्तार – ₹7.00 लाख

अगला पड़ाव: अमरैय्यापारा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के समापन के पश्चात उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आगे के कार्यक्रमों के लिए ‘चारपारा कोहड़िया’ के लिए प्रस्थान करेंगे। इन विकास कार्यों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, सुगम सड़कें और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।

📍

Leave a Comment

latest news