Latest News
राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर बरसे किरण सिंह देव, बोले— “यह राजनीतिक पराजय की हताशा और गहरी कुण्ठा” हवाला से आनी थी 50 लाख की रिश्वत, घटिया सैंपल्स किए पास; आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स के कर्नल पर CBI का शिकंजा। पुलिस की खुली नींद, चोरों ने उड़ाया 3100 मीटर हाईवोल्टेज तार; बांकीमोगरा क्षेत्र में ‘सफेदपोश’ सरगनाओं के प्यादे सक्रिय! : 🚨 अलार्मिंग रिपोर्ट: 2026 में दुनिया पर मंडराया ‘सुपर एल नीनो’ का खतरा, भारत में सूखे और महंगाई की आशंका “एक्के नम्बर, सब्बो बर…”: कोरबा में अब हाईटेक कैमरों और GPS से लैस Dial-112 गाड़ियां करेंगी जनता की सुरक्षा ‘आर्थिक तूफान सिर पर, PM इटली में टॉफी बांट रहे हैं’: रायबरेली-अमेठी में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
Home » राजनीति » राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर बरसे किरण सिंह देव, बोले— “यह राजनीतिक पराजय की हताशा और गहरी कुण्ठा”

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर बरसे किरण सिंह देव, बोले— “यह राजनीतिक पराजय की हताशा और गहरी कुण्ठा”

Share:

संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही है कांग्रेस, देश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी इसका करारा जवाब: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर, 21 मई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर ‘गद्दार’ शब्द का प्रयोग किए जाने पर तीखा हमला बोला है। //आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// उन्होंने राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अमर्यादित, ओछा और बेहद आपत्तिजनक करार दिया है। किरण सिंह देव ने कहा कि इस तरह की अभद्र शब्दावली राहुल गांधी की बढ़ती राजनीतिक हताशा और गहरी कुण्ठा को साफ तौर पर दर्शाती है।

“राजनीतिक पराजय से बौखला गई है कांग्रेस”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि देश के राजनीतिक नक्शे से कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है। //आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज//  लगातार मिल रही करारी हार और राजनीतिक पराजयों से बौखलाकर अब कांग्रेस के शीर्ष नेता पूरी तरह अपना आपा खो चुके हैं और अभद्र भाषा का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी देश की संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रक्रियाओं और मर्यादाओं का लगातार अपमान करने की आदी हो चुकी है।

Advt

जनमत और लोकतांत्रिक गरिमा का अपमान

किरण सिंह देव ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पद किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे देश का होता है। उन्होंने कहा:

“जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ ‘गद्दार’ जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना न केवल उन गरिमामय पदों का अपमान है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र और करोड़ों देशवासियों के जनमत का भी खुला अनादर है।”

वैश्विक प्रतिष्ठा से जल रही है कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए देव ने कहा कि आज पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत की साख और प्रतिष्ठा अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। // आप पढ़ रहे हैं द खटिया द खटिया खड़ी न्यूज// विश्व मंच पर आज देश की एक मजबूत और स्वाभिमानी पहचान बनी है। लेकिन, कांग्रेस और उसके नेताओं को देश का यह गौरव पच नहीं रहा है, जिसके कारण वे ईर्ष्या और द्वेष की राजनीति पर उतर आए हैं।

“इतिहास गवाह है, जनता सिखाएगी सबक”

कांग्रेस को चेतावनी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, तब-तब देश की जागरूक जनता ने चुनाव के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की जनता अपने लोकप्रिय और सर्वमान्य नेतृत्व का ऐसा घोर अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

📍

Leave a Comment