Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » जांजगीर-चांपा: तरबूज खाने से एक किशोर की मौत, तीन बच्चों की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा: तरबूज खाने से एक किशोर की मौत, तीन बच्चों की हालत गंभीर

Share:

घुरकोट, छत्तीसगढ़ 11 मई : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम घुरकोट में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ तरबूज खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुखद घटना में 15 वर्षीय किशोर अखिलेश धीवर की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य बच्चे वर्तमान में जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, पोड़ी दलहा निवासी अखिलेश धीवर (15), अवरीद निवासी श्री धीवर (4), खटोला निवासी पिंटू धीवर (12) और कोटगढ़ निवासी हितेश धीवर (13) अपने रिश्तेदारों के पास घुरकोट आए हुए थे। सोमवार दोपहर को इन बच्चों ने घर में रखा तरबूज खाया था।

अचानक बिगड़ी तबीयत

तरबूज खाने के कुछ घंटों बाद, दोपहर लगभग 2 बजे सबसे पहले अखिलेश की हालत खराब हुई। उसे लगातार उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तीन बच्चों का उपचार जारी

अखिलेश के बाद, बाकी तीनों बच्चों—श्री, पिंटू और हितेश—में भी वही खतरनाक लक्षण दिखाई देने लगे। परिजनों ने बिना देरी किए उन्हें भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और फिलहाल उनका इलाज जारी है।

।।।

Leave a Comment

latest news