Latest News
छत्तीसगढ़ की राजनीति में आधी रात का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’: सीएम हाउस में मंत्रियों की इमरजेंसी एंट्री, क्या गिरने वाली है कुछ पर गाज? छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IFS अधिकारियों के तबादले, 7 वन अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी बिजली दरों में वृद्धि जनविरोधी, सरकार तत्काल वापस ले फैसला: जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर में ‘सिंघम’ एक्शन: कबाड़ की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! : 🏠 दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों-शिक्षकों को मिलेगी आवासीय सुविधा: DMF से ₹5 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात: सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर बदला गया पावर ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से मिलेगी मुक्ति
Home » कोरबा » जमीन धोखाधड़ी मामले में प्रोफेसर को 3 साल की जेल, 25.50 लाख रुपये लौटाने का आदेश

जमीन धोखाधड़ी मामले में प्रोफेसर को 3 साल की जेल, 25.50 लाख रुपये लौटाने का आदेश

Share:

कोरबा 4 मई 2026: जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी करने वाले प्रोफेसर सुरेशचंद्र तिवारी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सुपर सेशन वारंट जारी किया, जिसके बाद उन्हें सीधे कोर्ट से ही जेल ले जाया गया।

सजा और जुर्माना अदालत ने आरोपी को धारा 420 के तहत 3 साल के कठोर कारावास और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इसके साथ ही, कोर्ट ने पीड़ित जगदीश मिश्रा के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को आदेश दिया है कि वह 16.50 लाख रुपये की मूल राशि और 2016 से अब तक का 6% ब्याज मिलाकर कुल 25.50 लाख रुपये तीन महीने के भीतर वापस करे।

मामले की पृष्ठभूमि यह मामला साल 2020 में तब शुरू हुआ जब जगदीश मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम की जमीन बताकर 12 डिसमिल भूमि का सौदा किया और 16.50 लाख रुपये ले लिए। रजिस्ट्री होने के बाद जब नामांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई, तब खुलासा हुआ कि वह जमीन आरोपी के नाम पर थी ही नहीं। पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को धमकाया भी गया था।

अदालत का रुख न्यायालय ने इसे गंभीर आर्थिक अपराध माना। सुनवाई के दौरान आरोपी की दोषमुक्ति की अपील खारिज कर दी गई, हालांकि सह-आरोपी सुधा तिवारी को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती।

।।।

Leave a Comment