Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » जांजगीर: अफेयर में बाधक बन रही पत्नी की हत्या, करंट लगने का नाटक भी फेल

जांजगीर: अफेयर में बाधक बन रही पत्नी की हत्या, करंट लगने का नाटक भी फेल

Share:

बलौदा, जांजगीर-चांपा 1 मई 2026। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक पति ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को छुपाने के लिए इसे करंट लगने से हुई मौत का रूप देने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपी की पोल खोल दी।

Advt


वारदात की मुख्य बातें:

  • मृतका: ललिता मिरी।

  • आरोपी: महेंद्र कुमार मिरी (पति)।

  • घटना का समय: 28-29 अप्रैल की दरम्यानी रात।

  • वजह: पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध (अफेयर)।

साजिश और हत्या का तरीका

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महेंद्र मिरी का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर महेंद्र ने ललिता का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा दिखाने की रची कहानी

हत्या के बाद आरोपी ने मामले को दुर्घटना दिखाने की साजिश रची। उसने ललिता के शव को बाथरूम में रखा और एक बाल्टी में पानी भरकर इमर्शन रॉड (हीटिंग रॉड) चालू कर दी। उसने लाश को रॉड के पास इस तरह सेट किया ताकि देखने वालों को लगे कि नहाते समय करंट लगने से ललिता की मौत हुई है।

पुलिस की कार्रवाई और खुलासा

सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की और खुद को बेगुनाह बताता रहा। हालांकि, पुलिस को मौके के हालात और शव की स्थिति देख संदेह हुआ।

“पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद महेंद्र टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।”

उपरोक्त कार्यवाही प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल निर्देशन में की गई। मामले को सुलझाने में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू , सुनिल टैगोर, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे टिकेश्वर राठौर, जयराम बिंझवार, संदीप सोनंत, लखेश विष्वकर्मा, योगेश यादव, महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

।।।

Leave a Comment

latest news