Home » Uncategorized » कोरबा: NKH हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू, अब मरीजों को नहीं जाना होगा बड़े शहर

कोरबा: NKH हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू, अब मरीजों को नहीं जाना होगा बड़े शहर

Share:

कोरबा 27 अप्रैल 2026। औद्योगिक नगरी कोरबा के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित NKH हॉस्पिटल में अब लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (दूरबीन पद्धति) की नियमित सुविधा शुरू कर दी गई है। इस आधुनिक तकनीक के आने से अब मरीजों को जटिल ऑपरेशनों के लिए रायपुर या बिलासपुर जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Advt

अनुभवी सर्जन डॉ. देबंगन पॉल चौधरी दे रहे  हैं सेवाएं

अस्पताल प्रबंधन ने अपनी सर्जिकल टीम को मजबूती देते हुए विख्यात जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. देबंगन पॉल चौधरी की नियुक्ति की है। डॉ. चौधरी को एडवांस्ड सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (GI) और इमरजेंसी सर्जिकल केयर का लंबा अनुभव प्राप्त है। वे प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे और शाम 6 से रात 8 बजे तक अस्पताल में परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।

लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के फायदे

पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले दूरबीन पद्धति मरीजों के लिए अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है: लेप्रोस्कोपिक सर्जरी एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें बड़े चीरे की जगह छोटे-छोटे कट के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है। इससे मरीज को कम दर्द होता है, खून की हानि कम होती है और रिकवरी भी तेजी से होती है। कई मामलों में मरीज 10 से 12 घंटे के भीतर ही अस्पताल से घर जा सकते हैं। इस सुविधा के तहत पित्त की थैली (गॉलब्लैडर), हर्निया, अपेंडिक्स, पेट संबंधी बीमारियां, स्त्री रोग सर्जरी तथा दुर्घटना या जन्मजात दोषों से जुड़ी सर्जरी का इलाज किया जाएगा। अस्पताल में 100 बेड की सुविधा, 24×7 सर्जरी सेवाएं और आधुनिक उपकरणों से लैस ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। NKH ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स प्रबंधन लगातार शहरवासियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advt

मरीजों को किफायती दरों पर आधुनिक और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं..

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि NKH हॉस्पिटल का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को किफायती दरों पर आधुनिक और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार अपने ही शहर में मिलेगा और उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। NKH हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उन्नत तकनीक के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे है।

🔴

Leave a Comment