Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » कोरबा » कोरबा: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर बवाल, युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

कोरबा: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर बवाल, युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

Share:

कोरबा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ के कोरबा में सियासत गरमा गई है। जिला युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश पंकज के नेतृत्व में बालको क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री सरमा का पुतला दहन किया।

Advt

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह और सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा और असम के मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला:

  • पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल  ने  कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा की भाषा को ‘अमर्यादित’ और ‘शर्मनाक’ बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती।विकास सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता अब डर और घबराहट में हैं, इसलिए वे कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाना बंद नहीं करेगी। मोहन प्रधान ने कहा कि देश के संसाधनों को बेचने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ रही है। कांग्रेस नेता किसी भी दबाव में आए बिना देशहित में काम करते रहेंगे।

प्रदर्शन में इनकी रही मौजूदगी

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से: दुष्यंत शर्मा, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, शशिलता पाण्डेय, पुष्पा पात्रे, दुर्गा सिंह, सुमेर डालमिया, एफ डी मानिकपुरी, विजय जायसवाल, पार्षद बद्री किरण, डॉ. राम गोपाल कुर्रे, महेन्द्र थवाईत, विवेक श्रीवास, गंगाराम भारद्वाज और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


।।।

Leave a Comment

latest news