इस हृदय विदारक मामले में सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर कार्यक्रम के आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
कोरबा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक शोभायात्रा के दौरान हृदय विदारक घटना सामने आई है। रजगामार चौकी क्षेत्र के मेन क्लब एरिया में करतब दिखाते समय एक महिला कलाकार आग की लपटों में घिर गई। उसे बचाने की कोशिश में दो अन्य साथी कलाकार भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
Advt.

Advt

कैसे हुआ हादसा? हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग से आए कलाकारों का एक दल विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धरकर प्रदर्शन कर रहा था। शाम को शोभायात्रा के दौरान जब कलाकार मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आग के गोले उगलने का करतब दिखा रहे थे, तभी काली माता का रूप धारण किए महिला कलाकार की वेशभूषा ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। महिला को बचाने दौड़े दो अन्य कलाकार भी इसकी चपेट में आ गए।
अस्पताल में उपचार और पुलिस कार्रवाई हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, पुलिस विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर कार्यक्रम के आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
।।।








