Latest News
कवर्धा: कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने परिवार सहित किया आत्मघाती कदम का प्रयास, 5 करोड़ की उधारी का मामला #बंगाल_चुनाव_2026: “भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे” — अमित शाह का बड़ा प्रहार बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ में ‘अफीम’ पर आर-पार: महंत के आरोपों पर मंत्री लखनलाल देवांगन का करारा पलटवार

छत्तीसगढ़ में ‘अफीम’ पर आर-पार: महंत के आरोपों पर मंत्री लखनलाल देवांगन का करारा पलटवार

Share:

: महंत ने घेरा, तो देवांगन ने याद दिलाया— “छत्तीसगढ़ में कानून का राज, अवैध काम पर होगी सख्त कार्रवाई।”:

कोरबा 9 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अफीम की खेती और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तीखा पलटवार किया है।

मंत्री देवांगन ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

“अवैध काम करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे”

दुर्ग में सामने आए अफीम की खेती के मामले पर विपक्ष के घेराव का जवाब देते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा:

“अवैध और गलत कार्य करने वाला कोई भी व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी भी दल का बड़ा नेता हो या आम नागरिक, अपराध सिद्ध होने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

गैस सिलेंडर और विपक्ष का प्रदर्शन

महंत द्वारा प्रधानमंत्री पर किए गए निजी कटाक्ष और गैस की कीमतों पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर देशहित में बड़े फैसले ले रहे हैं और उनके कार्यों से देश प्रगति कर रहा है, जबकि कांग्रेस केवल विरोध के लिए विरोध कर रही है।

विवाद की जड़: डॉ. महंत के आरोप

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा प्रवास के दौरान आरोप लगाया था कि:

  • सरकार धान की जगह अफीम की खेती को बढ़ावा देना चाहती है।

  • राजस्थान से प्रशिक्षकों (कोच) को बुलाकर किसानों को नशा उगाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

  • आबकारी विभाग के माध्यम से अफीम की खेती की गोपनीय योजना बनाई जा रही है।

।।।

Leave a Comment