Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » हैवानियत की हदें पार: खंडवा में 90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, तड़पती रही पीड़िता

हैवानियत की हदें पार: खंडवा में 90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, तड़पती रही पीड़िता

Share:

खंडवा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ चार नकाबपोश दरिंदों ने 90 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। आरोपियों की बर्बरता का आलम यह था कि पीड़िता करीब 12 घंटे तक खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर तड़पती रही।

वारदात का खौफनाक मंजर

पीड़ित बुजुर्ग महिला खेत में बनी अपनी झोपड़ी में अकेली रहती थी। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात जब वह सो रही थी, तभी चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। शोर मचाने से रोकने के लिए आरोपियों ने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बारी-बारी से दरिंदगी की। इस हमले में महिला को इतनी गंभीर चोटें आईं कि उनका गुप्तांग फट गया और भारी रक्तस्राव हुआ।

कुएं में फेंकने की थी साजिश

हैवानियत के बाद आरोपी साक्ष्य मिटाने के लिए बुजुर्ग महिला को पास के कुएं में फेंकने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पास के खेतों में लोगों की आहट और चहलकदमी सुनकर बदमाश डर गए और पीड़िता को मरणासन्न हालत में खटिया पर छोड़कर फरार हो गए।

12 घंटे बाद चला पता

गंभीर रूप से घायल महिला पूरी रात और अगली सुबह तक दर्द से कराहती रही। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब कुछ लोग भूसा खरीदने के लिए खेत पर पहुंचे, तब इस भयावह घटना का खुलासा हुआ। बिस्तर खून से सना हुआ था और महिला की स्थिति बेहद नाजुक थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और महिला के परिजनों को दी।

अस्पताल में जीवन-मौत की जंग

पीड़िता को पहले पुनासा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति और अंदरूनी चोटों को देखते हुए उन्हें खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।


।।।

Leave a Comment

latest news