Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » छत्तीसगढ़ » “इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरा परसकोल: पुलिस हिरासत में ग्रामीण की जान जाने पर बवाल, मृतक की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी”

“इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरा परसकोल: पुलिस हिरासत में ग्रामीण की जान जाने पर बवाल, मृतक की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी”

Share:

 

Paraskole murder case: रायगढ़। जिले के परसकोल गांव में हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस हिरासत में एक ग्रामीण की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

 

Paraskole murder case: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने दो पुलिसकर्मी आरक्षक बिसोप सिंह और योगेश साहू को जांच पूरी होने तक लाइन अटैच कर दिया है। वहीं पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Paraskole murder case: मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम को नेशनल हाईवे 49 में घटना के विरोध में चक्काजाम कर दिया। समाज के लोगों ने 1 करोड़ रुपए मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन के साथ दंडात्मक कार्रवाई की मांग रखी। प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच इस विषय पर घंटों तक विचार-विमर्श हुआ। ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे।

Paraskole murder case: जानकारी मिलने पर खरसिया विधायक उमेश पटेल भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समर्थन देते हुए उनकी मांगों की जानकारी ली। जिसके बाद देर रात विधायक की मौजूदगी में प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच दोषी पुलिस वालों के खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच, मृतक की पत्नी को कलेक्टर दर से आसपास के शासकीय स्कूल में नौकरी, जांच पूरी नहीं होने तक दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।

।।।

latest news