Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » कोरबा: ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला सशक्तिकरण केंद्र में संविदा भर्ती शुरू

कोरबा: ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला सशक्तिकरण केंद्र में संविदा भर्ती शुरू

Share:

 

कोरबा, 06 मार्च 2026/ महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत राज्य एवं जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) स्थापित किए गए हैं। इन्हीं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में हब संचालन हेतु संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

मिशन शक्ति द्वारा स्वीकृत  संविदा पदों पर नियुक्ति

मिशन शक्ति द्वारा स्वीकृत तीन संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं।

इनमें वित्तीय साक्षरता पद हेतु एक अनारक्षित पद पर मैट्रिक्स लेवल-7 के आधार पर 20,900 रुपये मासिक वेतन,

आईटी असिस्टेंट पद हेतु एक पद पर मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुरूप 20,900 रुपए मासिक वेतन

च्डडटल् के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक अनारक्षित पद पर मैट्रिक्स लेवल-4 के आधार पर ₹14,200 मासिक वेतन निर्धारित है।

इन सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कार्यदायित्व एवं अन्य विस्तृत विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन⁠ पर उपलब्ध हैं। पात्र अभ्यर्थी 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पोर्टलhttps://we.e-bharti.in/korba के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों की प्रतिलिपि को 26 मार्च 2026 तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय को प्रेषित करना अनिवार्य है।

 

Leave a Comment

latest news