Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़!
Home » Uncategorized » कोरबा: गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, टोल-फ्री नंबर 1916 जारी , जाने प्रभारियों के मोबाइल नंबर

कोरबा: गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, टोल-फ्री नंबर 1916 जारी , जाने प्रभारियों के मोबाइल नंबर

Share:

कोरबा, 1 मार्च 2026: भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने जिला स्तर पर ‘पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ’ (कंट्रोल रूम) का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ 30 जून 2026 तक सक्रिय रहेगा और सुबह 9 बजे से रात 7 बजे तक कार्य करेगा।

प्रमुख संपर्क नंबर और जिम्मेदार अधिकारी:

जिला स्तर पर पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए मानचित्रकार  पी.एल. गढ़ेवाल (6265881469) को प्रभारी और  एस.एस. कोर्राम (9993321894) को सहायक नियुक्त किया गया है।

विकासखंड एवं उपखंड वार संपर्क विवरण:

▪️कोरबा उपखंड : प्रभारी अधिकारी सत्यनारायण सिंह कवंर (सहायक अभियंता) मोबाइल 8319238900

▪️कोरबा एवं करतला : प्रभारी अधिकारी विरेन्द्र कुमार सिंह (उप अभियंता) मोबाइल 9131480266

▪️कटघोरा उपखंड : प्रभारी अधिकारी डी.आर. बंजारे (सहायक अभियंता)  मोबाइल 9907907009 

▪️कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा : प्रभारी अधिकारी अभिषेक विश्वकर्मा (उप अभियंता) मोबाइल 8435690000

पाली विकासखंड : प्रभारी अधिकारी श्रीमती डी. मिश्रा (उप अभियंता) मोबाइल 6265508398

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:

टोल-फ्री नंबर: आम नागरिक विभागीय टोल-फ्री नंबर 1916 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत पंजी: प्रत्येक जनपद पंचायत मुख्यालय और उपखंड कार्यालयों में शिकायत पंजी संधारित की गई है।

निराकरण: कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित इंजीनियरों को भेजा जाएगा और उनके समयबद्ध निराकरण की मॉनिटरिंग की जाएगी।

कार्यपालन अभियंता (PHE) ने बताया कि हैंडपंपों के सुधार और पाइपलाइन संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को जल संकट का सामना न करना पड़े।

…….

latest news