Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » शिक्षा » छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियों का ऐलान: अक्टूबर में होंगे एग्जाम

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियों का ऐलान: अक्टूबर में होंगे एग्जाम

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए विभिन्न शिक्षक पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं।

जारी शेड्यूल के मुताबिक, प्रदेश में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को होगी। इसके बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को और व्याख्याता (Lecturer) भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

व्यापम ने बताया है कि एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह घोषणा बड़ी राहत लेकर आई है। विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से व्यापम की वेबसाइट चेक करते रहें।

  1. CG Vyapam Teacher Recruitment 2026 exam dates

  2. Chhattisgarh Assistant Teacher Exam 11 October

  3. CG Shikshak Bharti 2026 notification

  4. CG Vyapam Lecturer Exam schedule

  5. Chhattisgarh School Education Department recruitment updates

Leave a Comment