रायपुर/नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की सुगहाट तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट जल्द ही अपनी वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पायलट ने अपनी इस इच्छा से पार्टी आलाकमान (High Command) को अवगत करा दिया है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
केरल चुनाव और दोहरी जिम्मेदारी का बोझ
सचिन पायलट वर्तमान में केरल विधानसभा चुनाव के प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दो वर्षों से छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन को एकजुट रखने की कोशिश की है, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वे राजस्थान की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाने या राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी के चलते छत्तीसगढ़ का प्रभार छोड़ना चाहते हैं। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
-
नया प्रभारी: यदि सचिन पायलट का इस्तीफा स्वीकार होता है, तो पार्टी किसी ऐसे नेता को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपेगी जो 2028 के रोडमैप पर काम कर सके।








