Latest News
कवर्धा: कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने परिवार सहित किया आत्मघाती कदम का प्रयास, 5 करोड़ की उधारी का मामला #बंगाल_चुनाव_2026: “भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे” — अमित शाह का बड़ा प्रहार बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान
Home » रायपुर » बिलासपुर » हॉकी के मैदान में SECL का दबदबा: CCL को 6–1 से रौंदकर जीता कोल इंडिया इंटर-कंपनी खिताब

हॉकी के मैदान में SECL का दबदबा: CCL को 6–1 से रौंदकर जीता कोल इंडिया इंटर-कंपनी खिताब

Share:

बिलासपुर। बहतराई स्थित स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 का शानदार समापन हुआ। उत्साह और खेल भावना से भरे इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एसईसीएल (SECL) ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सीसीएल (CCL) को शिकस्त देकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल: SECL के प्रहार के आगे पस्त हुई CCL

खिताब के लिए भिड़ी एसईसीएल और सीसीएल की टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, एसईसीएल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रणनीति अपनाते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। एसईसीएल ने विपक्षी टीम के डिफेंस को छकाते हुए एक के बाद एक 6 गोल दागे, जबकि सीसीएल की टीम केवल एक गोल ही कर सकी।

इससे पहले, सुबह खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में एनसीएल (NCL) ने एमसीएल (MCL) को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

सम्मान समारोह: विजेताओं को मिली ट्रॉफी

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री बिरंची दास (निदेशक मानव संसाधन, SECL) और विशेष अतिथि श्री डी. सुनील कुमार (निदेशक वित्त, SECL) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कोल इंडिया परिवार की एकजुटता और खेल संस्कृति को और मजबूत बनाते हैं।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के सचिव श्री मनीष श्रीवास्तव, हॉकी बिलासपुर के अध्यक्ष श्री रोहताश्व बाजपेयी, कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, विभिन्न काउंसिल एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment