Latest News
🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे! राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज: संगठन को मजबूत करने बूथ स्तर पर बदली जाएगी रणनीति सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत चांदी के आयात पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ‘फ्री’ से ‘प्रतिबंधित’ कैटेगरी में डाली कई श्रेणियां
Home » राजनीति » मिशन 2026: भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित, दिग्गजों और युवाओं के संगम से ‘सियासी जाल’ बुनने की तैयारी

मिशन 2026: भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित, दिग्गजों और युवाओं के संगम से ‘सियासी जाल’ बुनने की तैयारी

Share:

रायपुर 2 फरवरी। छत्तीसगढ़ भाजपा में सांगठनिक नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से मछुआरा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यसमिति का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। नई टीम में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ सोशल मीडिया के धुरंधरों को भी जगह दी गई है, ताकि मछुआरा समुदाय के बीच संगठन की पैठ को और गहरा किया जा सके।

प्रमुख नियुक्तियां और जिम्मेदारी

नई कार्यसमिति में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार:

  • सह-संयोजक: आनंद निषाद, सोहन धीवर, युगल किशोर कैवर्त और प्रेमलता निषाद।

  • कोषाध्यक्ष: कमलकांत नाविक (सह-कोषाध्यक्ष: राजू निषाद)।

  • कार्यालय प्रबंधन: शिव भोई को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • डिजिटल विंग: योगेश कश्यप (भोई) को सोशल मीडिया प्रभारी और सौरभ निषाद को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ नेताओं को मिली विशेष जगह

संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में मछुआरा समाज के प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें सूरजभान निषाद, शरद पारकर, नंदकुमार निषाद, अजित कैवर्त, मदन निषाद, रामकृष्ण धीवर और नेतराम निषाद जैसे नाम प्रमुख हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम न केवल मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए कार्य करेगी, बल्कि आने वाले चुनावों में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment