Latest News
Home » Uncategorized » ऊर्जानगरी को सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भाजपा के भव्य ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन.. देखें तस्वीर.

ऊर्जानगरी को सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भाजपा के भव्य ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन.. देखें तस्वीर.

Share:

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को नई मजबूती देने और कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए कोरबा में भाजपा के नए जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ की आधारशिला रख दी गई है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नागरिक आपूर्ति निगम गोदाम के समीप आयोजित एक गरिमामय समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बनेगा यह भवन: मुख्यमंत्री

शिलान्यास के पश्चात जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “अटल स्मृति भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं के समर्पण और संकल्प का जीवंत प्रतीक होगा। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंशदान से बनने वाला यह सर्वसुविधा युक्त कार्यालय कोरबा में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।”

दिग्गजों का जमावड़ा

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज चेहरे मंच पर मौजूद रहे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव  , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे,  संगठन प्रभारी अजय जमवाल,  कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन , कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, संभागीय प्रभारी रामू  रोहरा  सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

वरिष्ठ नेताओं का ओजस्वी संबोधन

कार्यक्रम में संगठन और सत्ता के शीर्ष नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा:

  • अजय जमवाल (संगठन प्रभारी): उन्होंने कहा कि कार्यालय किसी भी दल का वैचारिक केंद्र होता है, जहाँ से जन-कल्याण की योजनाएं आकार लेती हैं।

  • किरण देव (प्रदेश अध्यक्ष): उन्होंने इस भवन को भाजपा की रीति-नीति के विस्तार के लिए आवश्यक बताया।

  • सरोज पांडे (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष): उन्होंने कहा कि यह भवन महिला शक्ति और युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

  • लखन लाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री): उन्होंने इसे कोरबा के विकास और भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मील का पत्थर करार दिया।

  • जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वागत भाषण में भवन की रूपरेखा स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि: भवन निर्माण को अधिकतम 18 महीने (डेढ़ वर्ष) में पूर्ण करने का लक्ष्य है।

अनुष्ठान और यजमान

शिलान्यास की प्रक्रिया पुरोहितों द्वारा नवग्रह पूजन और विभिन्न धार्मिक विधानों के साथ संपन्न हुई। इस मांगलिक कार्य में भाजपा नेता अजय दुबे एवं मंजू दुबे ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाकर पूजा-अर्चना पूर्ण की।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा , पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलनी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी , योगेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, भाजपा नेता देवेन्द्र पाण्डे, राजेन्द्र पांडेय, राजेन्द्र अग्रवाल, सतीश झा, अजय विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment