Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » जीवन शैली » रील के चक्कर में ‘रियल लाइफ’ का दुखद अंत: भिलाई में सोशल मीडिया बना विवाद की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा माँ का साया

रील के चक्कर में ‘रियल लाइफ’ का दुखद अंत: भिलाई में सोशल मीडिया बना विवाद की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा माँ का साया

Share:

दुर्ग/भिलाई | विशेष रिपोर्ट आज के दौर में सोशल मीडिया की ‘चकाचौंध’ और रील बनाने का जुनून किस कदर जिंदगियां तबाह कर रहा है, इसका एक दिल दहला देने वाला उदाहरण भिलाई (छावनी क्षेत्र) में सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर रील बनाने की जिद और पति के विरोध के बीच उपजे विवाद ने एक 35 वर्षीय महिला की जान ले ली। इस आत्मघाती कदम ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि दो मासूम बच्चों को उम्र भर का दर्द दे दिया है।

विवाद की वजह: वर्चुअल दुनिया बनाम हकीकत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवासी अंजली साव (35) इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थीं और अक्सर अपने डांस वीडियो व रील पोस्ट करती थीं। मोहल्ले में वह अपनी इस कला के लिए चर्चित थीं, लेकिन यही रील उनके वैवाहिक जीवन में कलह का कारण बन गई। अंजली के पति पप्पू साव को उनका रील बनाना पसंद नहीं था, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन तीखी बहस और विवाद होता था।

पहले भी की थी कोशिश, खा लिया था धतुरा 

खबर यह भी है कि अंजलि मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। बीते दिसंबर माह में भी उन्होंने धतूरा खाकर जान देने की कोशिश की थी। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी जान तो बच गई थी, लेकिन वह काफी चिड़चिड़ी हो गई थीं। 26 जनवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी, और किसे पता था कि यह उनकी आखिरी ‘रील’ साबित होगी।

सूने घर में मौत को लगाया गले

30 जनवरी की शाम, जब बच्चे ट्यूशन गए हुए थे, पति-पत्नी के बीच एक बार फिर उसी पुरानी बात पर विवाद हुआ। विवाद से आहत होकर अंजली ने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। जब बच्चे ट्यूशन से लौटे, तो अपनी माँ को फंदे पर लटकता देख उनकी चीख निकल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची छावनी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 संदेश

“रील के ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ कभी भी अपनों के प्यार और हकीकत की शांति से बड़े नहीं हो सकते। यह घटना एक चेतावनी है कि सोशल मीडिया के प्रति जुनून जब सनक बन जाए, तो वह पूरे परिवार की परेशानी और  विवाद का कारण भी बन जाता  है। संवाद और समझदारी ही ऐसे विवादों का हल है, आत्मघाती कदम नहीं।”

Leave a Comment

latest news