Latest News
कवर्धा: कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने परिवार सहित किया आत्मघाती कदम का प्रयास, 5 करोड़ की उधारी का मामला #बंगाल_चुनाव_2026: “भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे” — अमित शाह का बड़ा प्रहार बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान
Home » Uncategorized » कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: पुट्ठा किंग सहित पुल की रेलिंग काटने वाले गिरोह के 5 और सदस्य गिरफ्तार, अब तक 10 जेल में

कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: पुट्ठा किंग सहित  पुल की रेलिंग काटने वाले गिरोह के 5 और सदस्य गिरफ्तार, अब तक 10 जेल में

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़: जिले में सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों और अवैध कबाड़ माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। रशियन हॉस्टल और डेंगुरनाला ब्रिज की लोहे की रेलिंग काटने के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

गैस कटर से काट रहे थे सरकारी संपत्ति

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं:

  • वारदात 1: 17 जनवरी 2026 की रात रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की रेलिंग काटी गई।

  • वारदात 2: 19 जनवरी 2026 की रात डेंगुरनाला ब्रिज के लोहे के ढांचे को गैस कटर से काटकर चोरी किया गया।

  • कार्यप्रणाली: आरोपी पेशेवर तरीके से गैस कटर का उपयोग करते थे और चोरी के लोहे को कबाड़ कारोबारियों को बेच देते थे। इनका नेटवर्क कुसमुंडा और नगर निगम क्षेत्रों तक फैला हुआ था।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को हिरासत में लिया है:

रोहित कुमार (33 वर्ष),राजेश कुमार उपाध्याय (48 वर्ष),विक्की कुमार साह (24 वर्ष),मोहम्मद असलम (42 वर्ष),मोहम्मद अब्दुल कादिर (19 वर्ष) (इनके अलावा दो नाबालिगों को भी संरक्षण में लिया गया है।)

कबाड़ माफियाओं पर भी चला हंटर

चोरी के सामान खपाने वाले कबाड़ संचालकों पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है:

सियाराम अग्रवाल: पुट्ठा (कार्डबोर्ड) के कारोबार की आड़ में अवैध कबाड़ का धंधा चलाने और पत्रकार को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार।

मदन अग्रवाल: उरगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

संयुक्त कार्रवाई: नगर निगम और तहसीलदार की टीम ने कोरबा, कटघोरा और दर्री क्षेत्रों में कई कबाड़ दुकानों को सील कर दिया है।

पुलिस की अपील: “सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।”

Leave a Comment