Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंगला क्षेत्र में चोरी करने वाली ‘सूर्यवंशी गैंग’ के 4 सदस्य गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंगला क्षेत्र में चोरी करने वाली ‘सूर्यवंशी गैंग’ के 4 सदस्य गिरफ्तार

Share:

बिलासपुर। शहर के मंगला और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही चोरियों से दहशत फैलाने वाले गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 4.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी सूने मकानों और ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते थे।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 24-25 जनवरी की दरमियानी रात आजाद चौक मंगला स्थित ‘मां ज्वेलर्स’ में शटर काटकर चोरी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के लगभग 120 सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिससे आरोपियों की पहचान संभव हो सकी।

आरोपियों का तरीका (Modus Operandi)

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के अंधेरे में सूने मकानों के ताले तोड़ते थे और दुकानों के शटर में कटास लगाकर अंदर घुसते थे। आरोपियों ने मंगला के अलावा कुदुदण्ड और मैत्री विहार कॉलोनी में भी चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं।

जप्त मशरूका:

चांदी के जेवरात: लगभग 1 किलोग्राम, नकदी: 75,000 रुपये , कुल कीमती: 4,50,000 रुपये (सोने व आर्टिफिशियल आभूषणों सहित)

गिरफ्तार आरोपी

सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी (20 वर्ष) – आजाद चौक, राहुल सूर्यवंशी (19 वर्ष) – मंगला, आदित्य सूर्यवंशी (19 वर्ष) – मंगला, नंद कुमार केवट (19 वर्ष) – पटेल भवन के पास, मंगला

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह और थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमृत साहू, विष्णु प्रसाद साहू, शैलेष सिंह, विरेन्द्र राजपूत, आशीष राठौर, पुन्नी खाण्डे और केशव नार्को की विशेष भूमिका रही। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

latest news