Home » छत्तीसगढ़ » मुंगेली: गंगद्वारी गांव में खून से सनी मिली लाश, धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या

मुंगेली: गंगद्वारी गांव में खून से सनी मिली लाश, धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या

Share:

मुंगेली, छत्तीसगढ़ | पथरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगद्वारी में बीती रात एक अधेड़ की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। रविवार सुबह जब घर के भीतर लहूलुहान अवस्था में शव मिला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

घर के भीतर मिला शव, गांव में दहशत

मृतक की पहचान आजुराम राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, आजुराम शनिवार रात अपने घर में सोया हुआ था। रविवार सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तब जाकर देखा गया तो बिस्तर पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि पूरे कमरे में खून के निशान मौजूद थे।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा भारी पुलिस बल के साथ गंगद्वारी पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस, जल्द खुलासे का दावा

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे रंजिश या किसी करीबी का हाथ मानकर चल रही है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे के ठोस कारणों और आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है।

“हमने घटनास्थल का मुआयना किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।” — नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Leave a Comment